फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बुच्चाखेडी में आस्था का केंद्र बना नाग-नागिन का जोड़ा

बुच्चाखेडी में आस्था का केंद्र बना नाग-नागिन का जोड़ा

Fri, 22 Mar 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बुच्चाखेडी में आस्था का केंद्र बना नाग-नागिन का जोड़ा
कैराना। बुच्चाखेड़ी गांव में नाग-नागिन का एक जोड़ा लोगों की आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बुच्चाखेड़ी गांव में तितरवाड़ा रोड पर स्थित एक ईट भट्ठे के पास रजबाहा गुजरता है। रजबाहे किनारे लोगों को नाग-नागिन का एक जोड़ा नजर आया। इसको देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। ग्रामीण सुलेंद्र शर्मा, अजमेर सिंह, त्रिथपाल, रोशनलाल आदि बताते हैं कि करीब 15 दिनों से नाग-नागिन लगातार दर्शन दे रहे हैं, जिसके चलते लोगों में आस्था बढ़ गई है। यही भक्तगणों ने यहां पर पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है। इसके अलावा ग्रामीणों ने यहां पर मंदिर बनवाने का मन बना लिया है और डेढ़ बीघा मुश्तरका भूमि देने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed