फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ्राथमिक विद्यालय में फर्नीचर पर बैठकर खुश हुए बच्चे

्राथमिक विद्यालय में फर्नीचर पर बैठकर खुश हुए बच्चे

Tue, 29 Jan 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
्राथमिक विद्यालय में फर्नीचर पर बैठकर खुश हुए बच्चे
प्राथमिक विद्यालय को मिला फर्नीचर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। एसपी द्वारा गोद लिए प्राथमिक विद्यालय-13 में फर्नीचर पहुंचने पर बच्चों में खुशी का माहौल रहा। एसपी ने विद्यालय पहुंचकर अन्य जरूरतों की जानकारी ली और बच्चों को पढ़ाया।

एसपी अजय कुमार ने नये साल पर रेलपार स्थित प्राथमिक विद्यालय-13 को गोद लेकर जन सहयोग से कायापलट कर शिक्षा का बेहतर माहौल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था। इसके तहत विद्यालय में मरम्मत, रंगाई और पुताई कराई गई। विद्यालय में फर्नीचर न होने के कारण बच्चे फर्श पर टाट पट्टी बिछाकर बैठते थे। एसपी के प्रयास से अब विद्यालय में फर्नीचर उपलब्ध हो गया है। एसपी अजय कुमार ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों से बातचीत की और अन्य जरूरतों के बारे में जानकारी ली। विद्यालय स्टाफ ने ब्लैक बोर्ड आदि की समस्या एसपी के सामने रखी। एसपी ने जल्द ही सभी जरूरतों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसपी ने बच्चों को पढ़ाया और उनसे सवाल पूछे। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed