फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत

कैराना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत

Wed, 16 Jan 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
कैराना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैैराना। तहसील सभागार मेें आयोजित समाधान दिवस में 42 शिकायतों में से मात्र चार का निस्तारण किया गया। इसके अलावा डीएम ने पूर्व में संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुई निस्तारित शिकायती पत्रों के रेंडम जांच निस्तारण करने वाले अधिकारी से भिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों से करने के निर्देश दिए। एसडीएम भी प्रतिदिन अपने कार्यालय में दो निस्तारित पत्रों की सत्यता की जांच की जाए। अधिकारी जनसमस्याओं की अनदेखी न करें। शिकायतों के संबंध संपूर्ण जांच करने के बाद ही पीड़ित को न्याय दिया जाए।
बुधवार को कैराना तहसील सभागार में डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें हनीफा निवासी ग्राम रामड़ा ने कृषि ऋण माफ कराने, जान मोहम्मद कैराना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने, चरण सिंह निवासी सहपत ने तालाब की खुदाई कराने, मंगता निवासी मामौर ने पीएम आवास योजना में आवास बनवाने, विनोद निवासी झाड़खेड़ी ने चबूतरे से अवैध कब्जा हटाने, कुर्बान पावटीकलां ने आबादी के बीच से कुरड़ी हटवाने, नेत्रपाल भूरा आदि ने पशुचर की भूमि से कब्जा हटाने, दाऊद अली प्रधान ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी ने गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना की मांग की गई। संपूूर्ण समाधान दिवस में कुल 42 शिकायतीपत्र प्राप्त हुई। जिनमें से मौके पर चार शिकायती पत्रों का निस्तारण किया। एसपी अजय कुमार, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एसडीएम डॉक्टर अमित पाल शर्मा, तहसीलदार रनबीर सिंह, सीएमओ डॉक्टर राजकुमार, सीओ राजेश कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बाद में डीएम व एसपी ने शौचालयों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


अव्यवस्थाओं के विरोध में मंडी आढ़तियों का प्रदर्शन
- डीएम से मिलकर सचिव पर लगाया आरोप
फोटो...
कैराना। सब्जी विक्रेता समिति ने सब्जी मंडी में अव्यवस्थाओं के विरोध में तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी मंडी सचिव पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत को लेकर व्यापारी संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सब्जी विक्रेता के समिति के अध्यक्ष मारूफ के नेतृत्व में आढ़तियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद मंडी आढ़ती संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि कृषि उत्पादन मंडी समिति (सब्जी मंडी) में सड़कों की हालत बेहद खराब है। वहां पर साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। आरोप है कि मंडी समिति के सचिव अक्सर अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण अंधेरा छाया रहता है, जिस कारण चोरी की घटनाएं घटित हो रही है। शिकायत में महीनों से क्षतिग्रस्त मंडी की चारदीवारी का निर्माण भी नहीं हो सका है। पानी और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं होने के कारण मंडी में आने वाले ग्राहकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडी समिति के सचिव ओमदत्त त्यागी को तलब किया, लेकिन वह संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद नहीं मिलें। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। आढ़तियों को दस दिन में समस्या का समाधान कराये जाने का भी आश्वासन दिया। मौके पर दिलशाद, राजेश, जमील, शकील, अकरम, नसीम, शहजाद, इरशाद, कल्लू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed