फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आयुष्मान के लाभार्थियों का होगा सत्यापन, योजना से बाहर होंगे अपात्र

आयुष्मान के लाभार्थियों का होगा सत्यापन, योजना से बाहर होंगे अपात्र

Tue, 15 Jan 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान के लाभार्थियों का होगा सत्यापन, योजना से बाहर होंगे अपात्र
आयुष्मान के लाभार्थियों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का दोबारा सत्यापन कराया जाएगा। योजना का लाभ अपात्रों को मिलने की शिकायत पर शासन ने यह निर्णय लिया। लाभार्थियों के सत्यापन के बाद अपात्रों को योजना से बाहर कर दिया जाएगा। अधिकारियों को सत्यापन के बाद पांच से दस प्रतिशत तक अपात्र मिलने की उम्मीद है।
गरीब परिवारों को मुफ्त उपचार के लिए केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना चल रही है। पिछले साल से शुरू हुई इस योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार दिया जाता है। 2011 की जन गणनना के आधार पर गरीब परिवारों को लाभार्थी की सूची में शामिल किया गया है। जनपद शामली में आयुष्मान योजना की सूची में 36,545 लाभार्थी शामिल है। जिनमें से अभी तक लगभग 11 हजार लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। शासन प्रशासन को अक्सर शिकायतें मिल रही है कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की सूची में वे परिवार भी शामिल है। ये भी माना जा रहा है कि वर्तमान में जो लाभार्थियों की सूची है। वह आठ साल पहले हुई जनगणना के आधार पर है। आठ साल की अवधि में अनेक परिवार ऐसे होंगे जो गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके होंगे। शिकायतों और आठ साल के अंतराल को देखते हुए शासन ने आयुष्मान के लाभार्थियों का डोर टू डोर सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


दो चरणों में पूरा होगा सत्यापन
जिले में आयुष्मान के लाभार्थियों के सत्यापन करने के लिए अभी अंतिम रूपरेखा तैयार नहीं हुई है। डीएम के अनुमोदन के बाद ही सत्यापन कार्य शुरू होगा। लेकिन अधिकारियों की तरफ से प्रारंभिक योजना तैयार की जा रही है। पहले चरण में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी आयुष्मान लाभार्थी की सूची के मुताबिक घर घर जाकर इस बात की जानकारी जुटाएंगी कि वे योजना के मुताबिक पात्र है या नहीं। दूसरे चरण में पाए जाने वाले अपात्रों का राजस्व विभाग के लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव संबंधित सरकारी दस्तावेजों की जांच कर सत्यापन की अंतिम मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का सत्यापन होने के संबंध में शासनादेेश मिला है। डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद जल्द ही सत्यापन कार्य शुरू किया जाएगा। -डाक्टर सुशील कुमार, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी, आयुष्मान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed