फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जनता की ताकत गठबंधन के साथ-सुधीरपंवार

जनता की ताकत गठबंधन के साथ-सुधीरपंवार

Sun, 13 Jan 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
जनता की ताकत  गठबंधन के साथ-सुधीरपंवार
जनता की ताकत गठबंधन के साथ : सुधीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऊन। किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफ़ेसर डॉक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा के पास भले ही सरकार की ताक़त हो, लेकिन जनता की ताक़त गठबंधन के साथ है। अब किसानों,ग़रीबों और दलितों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।

रविवार को ऊन में स्थित चौधरी चरणसिंह हाईस्कूल में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफ़ेसर सुधीर पंवार ने गन्ना किसानों की दुखती रग छेड़ते हुए कहा कि यदि योगी सरकार को किसानों की वोटों की परवाह होती तो गन्ने के मूल्य में लागत के अनुसार बढ़ोतरी करती, जिससे किसान और श्रमिक दोनों की आमदनी बढ़ती। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में नौकरियां छीनने का काम किया है। 2014 में दो करोड़ नौकरियों के वादे पर केंद्र की भाजपा सरकार विफल रही है। प्रदेश में बिजली आपूर्ति के दावों पर उन्होंने सरकार को घेरा और सवाल किया कि योगी सरकार बताए कि उन्होंने अपनी सरकार में कितने यूनिट बिजली का उत्पादन बढ़ाया। उन्होंने जिले एवं प्रदेश में बिगड़ती हुई क़ानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए सवाल किए। ऊन के किसान सम्मेलन की अध्यक्षता चौधरी तेलूराम ऊन तथा संचालन अनुज पंवार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, मांगेराम मलिक, सतपाल सिंह कश्यप, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, प्रदीप चौधरी, दिलशाद खान, शरीफ, बिजेंद्र सैनी पूर्व प्रधान गढ़ी अब्दुल्ला, सांता दरगाहपुर, उग्र सिंह चौहान, तेजपाल गुर्जर, कपिल पिंडोरा, चौधरी सेवाराम नीरज चिकारा, देशपाल सभासद, विनोद कुमार सिंह चौहान, सुरेंद्र ताना, प्रमोद नोनांगली़, राजपाल झिंझाना, रविंद्र सैनी पठानपुरा विक्रम सैनी हरसाना चौधरी, असगर हथछोया, संदीप गढ़ी हसनपुर, अनिल बझेडी, नवीन कुमार, रवि सिरोही, यशवीर एडवोकेट, हरबीर उपाध्याय, मदनपाल, राजीव बालियान, नासिर टपराना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed