फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मृत बच्चे की बधाई लेने पर एएनएम निलंबित

मृत बच्चे की बधाई लेने पर एएनएम निलंबित

Wed, 26 Dec 2018 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
मृत बच्चे की बधाई लेने पर एएनएम निलंबित
मृत बच्चे की बधाई लेने पर एएनएम निलंबित
विज्ञापन

थानाभवन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मृत बच्चा होने के बाद भी परिवार से बधाई की एवज में वसूली करने के मामले में सीएमओ ने एएनएम को निलंबित कर दिया है।

क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी गुलनाज को प्रसव पीड़ा होने पर एक सप्ताह पहले सीएचसी थानाभवन में भर्ती कराया गया था। शाम को डिलीवरी हुई थी। महिला की सास बानो ने आरोप लगाया था कि अस्पताल में मौजूद एएनएम ने उनको बच्चा देने की एवज में दो हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि बाद में एएनएम ने उन्हें मृत बच्चा सौंप दिया। एएनएम से कहा कि बच्चा कोई हरकत नहीं कर रहा है, तब भी एएनएम ने उसे गुमराह कर दिया। इस बात को लेकर परिजनों ने हंगामा किया था। यह मामला जानकारी में आने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर राजकुमार ने अपर चिकित्साधिकारी अशोक कुमार हांडा को मामले की जांच सौँपी थी। एसीएमओ डाक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जांच में एएनएम राजेश्वरी दोषी पाई गई। उनकी रिपोर्ट पर सीएमओ ने एएनएम राजेश्वरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed