{"_id":"5b7f04f042c792467462481a","slug":"61535050992-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा मशीन में दौड़ा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा मशीन में दौड़ा करंट, युवक की मौत
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी सुशील कुमार पुत्र सेवाराम (32) बुधवार शाम करीब सात बजे बिजली आने पर चारा काटने के लिए पहुंचा था। मोटर के तार जोड़कर चारा मशीन को चालू कर दिया। उसी समय तार गिरकर मोटर से लग गया। जिससे मशीन में करंट आ गया। जैसे ही सुशील ने मशीन के पहिये पर हाथ लगाया तो करंट लगने से वह अचेत हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तार को मोटर से अलग किया। इसके बाद ग्रामीण और परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर सुशील को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार सुशील दो बच्चों का पिता था। वहीं पुलिस का कहना है कि इस घटना के संबंध में उन्हें परिजनों की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है।