फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जैनसमाज अपने बच्चो मे अच्छे संस्कार पैदा करे- जैन मुनि विज्ञान सागर महाराज

जैनसमाज अपने बच्चो मे अच्छे संस्कार पैदा करे- जैन मुनि विज्ञान सागर महाराज

Sun, 05 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जैनसमाज  अपने बच्चो मे अच्छे संस्कार पैदा करे- जैन मुनि विज्ञान सागर महाराज
कर्म के आधार पर मनुष्य को मिलता है फल
विज्ञापन

शामली। दिगंबर जैन साधु सेवा समिति की ओर आयोजित धर्म सभा में विज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि जीव मन के अनुुरूप अपनी सोच बदलता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही जीव अन्न खाता है, वही उनका मन बदलता है। जैसा पानी जीव पीता है, वैसी वाणी हो जाती है। पाप व पुण्यकर्म के अनुसार ही जीव के कर्म निर्धारित होते हैं।

रविवार को शहर के महावीर मार्ग जैन धर्मशाला में श्रीदिगंबर जैन साधु सेवा समिति की ओर आयोजित वर्षा योग के उपलक्ष्य में धर्म सभा में परम जैन संत श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज ने रात्रि भोज का छोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो रात में जीव पानी पीता है वह बीमारियों को न्योता दे रहा है। उन्होंने जैन धर्म के नियमों को अपनाने पर जोर दिया है। महाराज ने कहा कि जैन समाज के लोग अपने बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करें। इस मौके पर श्रीदिगंबर जैन साधु सेवा समिति के अध्यक्ष जेके जैन एडवोकेट, प्रवीण जैन, सलेक चंद जैन, अरविंद जैन, विनोद जैन, अशोक कुमार जैन, जेके जैन उद्यमी, मुकेश जैन, अमित जैन, सुशीला जैन, राजीव जैन, महेश चंदजैन, कमलेश जैन, प्रमिला जैन, बाला जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed