फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ब्रह्मखेड़ा में ईवीएम मशीन खराब होने से चुनाव का बहिष्कार

ब्रह्मखेड़ा में ईवीएम मशीन खराब होने से चुनाव का बहिष्कार

Mon, 28 May 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्मखेड़ा में ईवीएम मशीन खराब होने से चुनाव का बहिष्कार
ईवीएम खराब होने से चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन

कांधला। कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर कस्बे और आधा दर्जन से अधिक गांवों में ईवीएम खराब होने पर मतदाताओं ने जमकर हंगामा किया। क्षेत्र के गांव ब्रह्मखेड़ा में शाम चार बजे तक 1060 में से मात्र 164 वोट ही डल पाई। इससे गुस्साए मतदाताओं ने गांव में जमकर हंगामा प्रदर्शन करते हुए चुनाव का बहिष्कार कर दिया। मतदाताओं ने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजकर गांव में दोबारा से चुनाव कराए जाने की मांग की है। वहीं, क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम में कुछ दबंग लोगों ने कश्यप समाज के लोगों को वोट नहीं डालने दी। वहीं, कस्बे में भाग संख्या 298 निकट वोटर पर्ची बांट रहे दलित समाज के लोगों पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया।



सबने किया मताधिकार
कांधला। कैराना लोकसभा के उपचुनाव में सुबह से बूथों पर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भीड़ उत्साह के साथ पहुंचे, लेकिन ईवीएम मशीनों में खराबी के कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते बूथों पर मतदाताओं ने जमकर हंगामा किया। क्षेत्र के गांव गंगेरू के भाग संख्या 244, 245, 250, 251 और 252 में ईवीएम खराब होने के कारण मतदाता अपने घरों को लौट गए। कस्बे के चंदन लाल नेशनल इंटर कालेज में भाग संख्या 280 और कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कालेज में बूथ संख्या 298, 299, 294, 270, 271, 272, 273, 274 खराब होने के कारण कई घंटे मतदान बाधित रहा। वहीं, कस्बा एलम में भाग संख्या 188 और 189 व गांव नाला भाग संख्या 199, 200, 201, 202 हिंदू इंटर कालेज के भाग संख्या 294 में भी ईवीएम खराब होने के कारण मतदान करीब तीन घंटे बाधित रहा। वहीं, गांव अंबेहटा में भाग संख्या 258 में ईवीएम मशीन खराब होने के चलते मतदाताओं ने जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। हंगामा प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर हंगामा कर रहे मतदाताओं ने समझा बुझाकर शांत करते हुए ईवीएम मशीन को ठीक कराया। गांव खेड़ा कुरतान में भी ईवीएम खराब होने के चलते ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। वहीं, गांव इस्सोपुरटील में फर्जी वोट डालने को लेकर मतदाताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। मतदान के दौरान खराब हुई ईवीएम मशीनों के कारण रोजेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छिटपुट घटनाओं के चलते मतदान शांतिपूर्ण संपंन हुआ। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed