{"_id":"5adcd21d4f1c1b60098b6078","slug":"61524421149-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में रहे 117 परीक्षार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में रहे 117 परीक्षार्थी गैरहाजिर
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शामली। जनपद में पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 561 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित कराई गई।
रविवार को बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा दो पाली में आयोजित हुई। जिसमें सुबह नौ से 12 की पाली ग्रुप ए के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। जिसमें 462 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 81 ने परीक्षा छोड़ी और 381 ने परीक्षा दी। वहीं 2.30 से 5.30 तक द्वितीय पाली में ग्रुप बी से लेकर ग्रुप आई तक के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। परीक्षा में 216 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 180 ने परीक्षा दी और 36 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल मौजूद रहा। परीक्षा जिला संयोजक महिला पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य नवीन कुुमार ने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई है। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए एसडीएम सुरजीत सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट और तहसीलदार अभयराज पांडेय को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया था। उधर, जोनल अधिकारी वाईपी सिंह और केंद्र अधिकारी विपुल रघुवंशी को बनाया गया था। वहीं सचल दल का भी गठन किया गया था। परीक्षा के बीच में सचल दल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। केंद्र पर कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। केंद्र पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। केंद्र पर परीक्षा का आयोजन समय के अनुसार शांतिपूर्वक हुआ।