फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खांडसारी उद्योग को बढ़ावा देने को अहम फैसला

खांडसारी उद्योग को बढ़ावा देने को अहम फैसला

Thu, 12 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खांडसारी उद्योग को बढ़ावा देने को अहम फैसला
खांडसारी उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

शामली। खांडसारी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना एवं चीनी विभाग ने अहम फैसला लिया है। चीनी मिल से खांडसारी इकाई की स्थापना में दूरी की बाध्यता को कम कर दिया है। पूर्व में 15 किलोमीटर की दूरी पर ही खांडसारी इकाई स्थापित हो सकती थी, लेकिन अब आठ किलोमीटर पर भी स्थापित हो सकेगी। इसके साथ ही गन्ना क्रेशरों को भी इस फैसले से बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि उसमें टैक्स को लेकर भी छूट दी गई है। इससे कोल्हू कुटीर उद्योग की तरफ विकसित होगा। इसका सीधा फायदा दूसरे रूप में भी होगा, क्योंकि गन्ने की बंपर पैदावार होने की वजह से किसानों को गन्ना पर्ची की समस्या उठानी पड़ती है। यदि कोल्हू, क्रेशर और खांडसारी इकाईयां बढ़ जाएंगी, तो गन्ने की आपूर्ति की समस्या कम हो जाएगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार का यह कदम कैराना लोकसभा उपचुनाव को देखकर भी अहम माना जा रहा है। क्योंकि खांडसारी उद्योग और कोल्हू पर बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग कार्य करते हैं। एक कोल्हू से करीब 150 लोग जुड़े होते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में चीनी मिलों के साथ ही कोल्हू भी बड़ी संख्या में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed