{"_id":"5a91aaa54f1c1bdd0b8b5c24","slug":"61519495845-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर दिया पर्यावरण और बेटी बचाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर दिया पर्यावरण और बेटी बचाओ का संदेश
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया
शामली। वीवीपीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने शहर में रैैली निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
शनिवार को वीवीपीजी कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का चौथा दिन रहा। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर वेद कुमारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने शहर में पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली शहर के मंडी रोड, ब्लाक रोड, रामसागर मोहल्ला, माजरा रोड आदि स्थानों से निकालकर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। शिविर में रिटायर प्रोफेसर जयनारायण बंसल ने सभी स्वयंसेवकों को भाषा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चार किमी पर अलग प्रकार की बोली बोली जाती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रताप कुमार ने सभी को स्वच्छता का महत्व बताया। इस दौरान डॉक्टर मंजू मगन, डॉक्टर प्रताप कुमार, गुंजन, छवि, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, विनय जैन आदि मौजूद रहे।