{"_id":"5a28331a4f1c1b78548c1838","slug":"61512583962-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसवाल बाइपास के लिए दूसरी किश्त चार करोड़ की धनराशि जारी,कार्य हुआ शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसवाल बाइपास के लिए दूसरी किश्त चार करोड़ की धनराशि जारी,कार्य हुआ शुरु
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला मुख्यालय से दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले भैंसवाल बाइपास के लिए शासन ने दूसरी किश्त के रुप में चार करोड़ की धनराशि लोक निर्माण विभाग के खाते में भेज दी है। इस बाइपास का निर्माण पूरा होने से शामली को जाम से मुक्ति मिल पाएगी।
शासन ने विधानसभा चुनाव से आठ माह पूर्व सपा के वरिष्ठ नेता डाक्टर सुधीर पंवार के प्रयास के बाद जिला मुख्यालय के भैैंसवाल से दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले 3.5 किमी लंबाई और सात मीटर चौड़ाई वाले बाइपास को स्वीकृति दी थी। इसके लिए 16 करोड़ 34 लाख रुपये का बजट बनाया गया था। साथ ही प्रथम किश्त के रुप में तीन करोड़ 21 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। लोक निर्माण विभाग ने भैंसवाल बाईपास की निशानदेही करके विधानसभा चुनाव संपन्न होने से पूर्व आधार शिला रखकर किसानों की भूमि अधिग्रहण करने की कार्रवाई शुरू की थी। शासन से आई धनराशि से किसानों के मुआवजा की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने शासन से दूसरी किश्त के रुप में अवशेष धनराशि की मांग की थी। इस पर शासन ने बाईपास के लिए चार करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि बाइपास की 16 करोड़ 34 लाख रुप की कुल धनराशि में चार करोड़ रुपये रेलवे अंडरपास की धनराशि शामिल हैं। अभी तक शासन से 7 करोड़ 21लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई हैं। अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि धनराशि प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।