{"_id":"5a26e9444f1c1b4e718b7703","slug":"61512499524-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़को के टेंडरो में अनियमिताओं का आरोप, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़को के टेंडरो में अनियमिताओं का आरोप, जांच की मांग
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों के टेंडर में अनियमितताओं का आरोप
शामली। गन्ना विकास परिषद के सड़कों के टेंडरों में अनियमितताओं का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की गई है। शिकायत में प्रपत्रों की जांच आनलाइन कराए जाने की मांग की है।
शामली गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह, प्रताप सिंह, उमादत्त शर्मा, अजय कुमार, जितेंद्र बालियान आदि ने डीएम को एक शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया है कि शामली जिले में गत 18 नवंबर को गन्ना विकास परिषद की शामली, थानाभवन, ऊन गन्ना समिति के निविदाएं डाली गई थी, जिसमें टेंडर बाक्स में सील करने पर मौजूद अधिकारियों ने आपत्ति की गई थी। गन्ना विकास परिषद शामली का टेंडर बाक्स ठेकेदारों के सामने उनके हस्ताक्षर कराकर सील कराया गया था, किंतु ऊन व थानाभवन के टेंडर ठेकेदारों के हस्ताक्षर नहीं हो पाए थे। शिकायत में आरोप लगाए गए कि अन्य सभी ठेकेदारों के मूल प्रपत्रों में कुछ कागज निकाल लिए गए हैं, जबकि सभी ठेंकेदारों के टेंडर नेट पर उपलब्ध है। सोमवार को टेंडर खोले गए तो उनमें टेंडरों के साथ छेड़छाड़ का खुलासा हुआ है। डीएम से टेंडरों मे अनियमितताओं का आरोप लगाकर सभी ठेकेदारों के समक्ष प्रपत्रों की आनलाइन जांच कराने की मांग की है।