{"_id":"597641294f1c1b9c328b4652","slug":"61500922153-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बन रहे हाइवे के गढ़डे, बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बन रहे हाइवे के गढ़डे, बाइक से गिरकर महिला की मौत
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से गिरकर महिला की मौत
जलालाबाद(शामली)। गड्ढे में पहिया आने पर बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। हाईवे पर बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। कुछ दिन पहले भी इसी जगह युवक की मौत हो गई थी।
सोमवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे गंगोह कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी मोहम्मद इकराम अपनी मां मानो (60) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में थानाभवन जा रहा था। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जब वह जैन स्थानक के गेट के पास पहुंचे, तो सामने से आते ट्रक से बचाते समय बाइक का पहिया गड्ढे में चला गया। बाइक गिरने के कारण इकराम की मां का सिर सड़क में जा लगा। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से वह घायल हो गई। काफी खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हाईवे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। इसी दौरान चेयरमैन पति अशरफ अली खान मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत की एंबुलेंस से महिला का शव गंगोह भिजवाया। इकराम का कहना था कि सड़क के गड्ढे ने उसकी मां की जान ले ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इसी स्थान पर गड्ढे के कारण एक युवक की मौत हो चुकी है। कई बार हादसों में लोग घायल हो चुके हैं। सड़क को गड्ढा मुक्त कराने में लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा पा रहे हैं।