{"_id":"594d6d0a4f1c1b25588b4825","slug":"61498246410-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज अदा कर मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज अदा कर मांगी दुआ
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमाज अदा कर मांगी दुआ
थानाभवन। रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी गई। कस्बा थानाभवन के जामा मस्जिद में मोहम्मद आरिफ कासमी ने नमाज अदा कराते हुए कौम की तरक्की के साथ दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी। खानका मदरसे में कारी मोहम्मद उजेफा, बाबा वाली मस्जिद में कारी अशरफ, मोहम्मद रेत्ती मस्जिद में वली मोहम्मद शाह, अमरूदों वाली मस्जिद में मोहम्मद वसी उल्लाह, होज वाली मस्जिद में मोहम्मद सफात, मदीना मस्जिद में मोहम्मद इमरान ने नमाज अदा कराई। क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर, मसावी, सोंता, लुहारी, हींड, मरगुबगढ़ आदि गांवों में विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत की ओर से विशेष सफाई व्यवस्था कराकर मार्ग में चूना डलवाया गया था। पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्था के साथ विशेष गश्त कराई गई। ब्यूरो