{"_id":"59442dfb4f1c1b962b8b46c5","slug":"61497640443-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मुकदमें की जांच कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मुकदमें की जांच कराने की मांग की
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव धनेना निवासी महिला कृष्णा ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसका पुत्र प्रवेंद्र सेना में जवान है। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके पति धर्मपाल, पुत्र प्रवेंद्र तथा गांव के ही नरेश उर्फ पप्पन पुत्र इंद्र सिंह के खिलाफ सात जून को जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। कहा कि घटना से उनका कोई वास्ता नहीं है। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाला व्यक्ति उनसे राजनीतिक रंजिश रखता है। उसी के चलते उसके पति तथा पुत्र पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।