फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   6 deaths in 10 days, the disclosure

10 दिन में 6 मौतों से हड़कंप

Wed, 28 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 28 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
6 deaths in 10 days, the disclosure
- फोटो : Getty Images
शामली। कांधला क्षेत्र में दस दिनों में बीमारियों के चलते आठ मौतें होने की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद महकमे की नींद टूट गई। इसी के चलते मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कांधला में जाकर मौतों की हकीकत जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कांधला में नौ सितंबर को पवरीन पत्नी इरफान की मौत हो गई थी।    इसके बाद 22 सितंबर को कस्बे के मोहल्ला खैल में कमल पुत्र राकेश की मौत दिल्ली में उपचार के दौरान दिल्ली में बुखार से हो गई थी तथा मोहल्ला खैल की ही बसीरी पत्नी जाहिद की मौत हो गई थी। यही नहीं 26 सितंबर को गढ़ी दौलत में मूदी पत्नी नेकी, अख्तर उम्र साठ वर्ष, इसके अलावा खैरुनिशा            पत्नी अहसान की मौत हो गई थी।  इसकी खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मौतों की जांच के लिए एक दल का गठन एसीएमओ डा. अरविंद कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। टीम ने वहां पर जाकर इन मौतों का कारण जाना। डा. अरविंद कुमार अग्रवाल ने बताया कि मूदी की मौत किडनी फेल, बसीरी की मौत टीबी और निमोनिया, अख्तर की मौत उल्टी दस्त, कमल की मौत बुखार से, खैरूनिशा की मौत बुखार और चिकनगुनिया, परवीन की मौत छाती में दर्ज होने की वजह से बताई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविंद कुमार अग्रवाल, कांधला चिकित्साधीक्षक कांति प्रसाद, संक्रामक रोक विशेषज्ञ शाइस्ता खान, तौहीद खान पीपीएम कांधाला, प्रवेज तालिब आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed