फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   6 convicts sentenced in five different cases

Shamli News: पांच अलग-अलग मामलों में 6 दोषियों को सजा सुनाई

Wed, 24 Sep 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
6 convicts sentenced in five different cases
कैराना। न्यायालय ने पांच अलग-अलग मामलों में 6 दोषियों को सजा सुनाई।
विज्ञापन


2014 में कैराना कोतवाली पर फाजिल निवासी मोहल्ला पीरजादगान के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और 15 सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरे मामले में 2018 में शामली कोतवाली पर मीरा निवासी तालाब रोड शामली के विरुद्ध धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और 25 सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

तीसरे मामले में 2013 में कैराना कोतवाली पर इरफान उर्फ फाना और कोमा उर्फ याकूब निवासी पावटीकला के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों दोषियों को जेल में बिताई अवधि के कारावास और 2500-2500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। चौथे मामले में 2025 में थाना आदर्श मंडी पर अमित निवासी मोहल्ला हाफिजपुर थाना भवन के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। सिविल जज सीनियर डिवीजन में दोषी को 8 माह की सजा और 15 सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। पांचवे मामले में 2010 में कैराना कोतवाली पर जावेद निवासी गांव भुरा के विरुद्ध अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार को सिविल का सीनियर डिवीजन ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed