फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   580 patients got treatment in Chief Minister's Health Fair

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 580 मरीजों को मिला उपचार

Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
580 patients got treatment in Chief Minister's Health Fair
शामली। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 580 मरीजों को उपचार दिया गया। आरोग्य मेले में पुरुषों के मुकाबले महिला मरीजों की संख्या ज्यादा रही। आरोग्य मेले में आयुष्मान योजना के 60 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हर रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 28 चिकित्सक और 100 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में 580 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई गई है। इनमें पुरुष मरीजों की संख्या 203, महिला मरीज 282 और 95 बच्चों को उपचार का लाभ मिला है। आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 60 गोल्डन कार्ड बनाए गए। सीएमओ ने बताया कि आरोग्य मेले में वायरल बुखार, डायरिया, नजला, जुकाम व खांसी के सामान्य मरीज ज्यादा रहे। कोई गंभीर रोगी मेले में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed