फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   53 polling personnel absent, warned of action

53 मतदान कर्मी अनुपस्थित, कार्रवाई की चेतावनी दी

Sat, 05 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
53 polling personnel absent, warned of action
शामली। विधानसभा चुनाव के के मतदान के लिए तीसरे दिन थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक देवेंद्र कुमार रत्न आईएस की मौजूदगी में एक हजार मतदान कर्मियों को मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर्स ने लिंक एरर, प्रेस एरर, टेंडर और चैलेंज वोट के बारे समझाया। तीसरे दिन 53 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहेे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार विद्यालय के दस कमरों में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मतदान का मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। विधानसभा चुनाव के प्रशिक्षण के सह प्रभारी और कैराना विजय पथिक महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अजय बाबू शर्मा, कंडेला राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कालेज के विपुल राजवंशी आदि ने लिंक एरर, प्रेस एरर, टेंडर और चैलेंज वोट के बारे समझाया।
विज्ञापन

मतदान कर्मियों को ईवीएम का प्रशिक्षण अवर अभियंता गौरव कुमार ने दिया। एक हजार मतदान कर्मियों में प्रथम सत्र में 18 और दूसरे सत्र में 35 अनुपस्थित रहे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि दोनों सत्रों में 53 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मचारियों को प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण न लेने वाले मतदान कार्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कर्मी अपने अधिकारों का निर्वहन करें
शामली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि पोलिंग पार्टी रवाना होने एवं वापसी तक के जो दायित्व दिया गया है उसका निर्वहन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव ने मंडी समिति शामली में सेक्टर- जोनल मजिस्ट्रेट एवं उनके साथ में लगे सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव को लेकर ब्रीफिंग की गई। कहा कि आपस में कोऑर्डिनेशन रखते हुए संयुक्त रुप से मतदेय स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए, यदि कहीं कोई कमी है तो उसके बारे में अवगत भी कराया जाए। ताकि समय से दुरुस्त कराया जा सकें। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, तीनों विधानसभा के आरओ, एआरओ सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed