फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आंधी- तूफान और बूंदाबांदी की आज संभावना, इस सीजन का सबसे गरम दिन रिकार्ड, दिन का तापमान पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियश,

आंधी- तूफान और बूंदाबांदी की आज संभावना, इस सीजन का सबसे गरम दिन रिकार्ड, दिन का तापमान पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियश,

Mon, 15 Apr 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
आंधी- तूफान और बूंदाबांदी की आज संभावना,    इस सीजन का सबसे गरम दिन रिकार्ड, दिन का तापमान पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियश,
आज आंधी और बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन

शामली। अप्रैल में मई- जून जैसी गर्मी होने से सोमवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन गरम हवाएं चलने से इस साल का सबसे गरम दिन रिकार्ड किया गया। पूरे दिन गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। मंगलवार को आंधी और बूंदाबांदी के आसार हैं।

पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी से लोग हाल -बेहाल हो गए। गरम दिन होने के कारण धूप से बचने के लिए महिलाएं और छात्राएं छाता लेकर घरों से बाजारों को निकल रही है। हालात यह है कि युवा और युवतियां मुंह पर कपड़ा बांधकर वाहनों से गुजर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार को आकाश में बादल के साथ आंधी, बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डाक्टर यूपी शाही ने बताया कि गरम हवाओं के चलने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी दो दिन तक मौसम बिगड़ जाएगा। 50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेगी। पांच से लेकर दस प्रतिशत एमएम तक बारिश होगी। आधी बारिश से आम की फसल और गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed