फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बैंक मे उपभोक्ताओ का हंगामा

बैंक मे उपभोक्ताओ का हंगामा

Fri, 11 Jan 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
बैंक मे उपभोक्ताओ का हंगामा
कांधला। बैंक की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट ग्राहकों ने शुक्रवार को बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। डीएम से भी शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बे के कैराना रोड स्थित पीएनबी शाखा के बाहर लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बैंक को रोजाना दिन में दो से साढ़े तीन बजे तक बंद कर दिया जाता है। उपभोक्ता तरुण अग्रवाल ने बताया कि बैंक से बड़ी रकम और बडे़ नोट देने में आनाकानी की जाती है। उपभोक्ता बाहर खड़े होकर इंतजार करते है समय पर गेट नहीं खुलता। उपभोक्ता अनिरुद्ध, सादिक, जावेद, राजकुमार, विजय आदि ने बताया कि इस संबंध में वह लोग जिलाधिकारी को शिकायत भेज रहे हैं। बैंक मैनेजर सुशील कुमार का कहना है कि बैंक में भीड़ अधिक होने और लंच टाइम होने के कारण बैंक कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाता है ।लंच के बाद उपभोक्ताओं का कार्य संतोष जनक किया जाता है । बैंक में कैश कम होने पर ग्राहकों को अनुरोध पूर्वक जानकारी दी जाती है। बैंक समय पर खुलता और बंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed