फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीएम शामली ने कांधला की समस्याओ के बारे मे जाना

डीएम शामली ने कांधला की समस्याओ के बारे मे जाना

Fri, 28 Dec 2018 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
डीएम शामली ने कांधला की समस्याओ के बारे मे जाना
कांधला। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को कस्बे का दौरा किया। उन्होंने पूर्वी यमुना नहर की जर्जर हालत को देखा। इस दौरान व्यापारियों ने कई समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने संबंधित अफसरों को समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम अखिलेश कुमार सिंह, कैराना एसडीएम डॉक्टर अमित पाल शर्मा, तहसीलदार रणबीर सिंह, सिंचाई विभाग, जल निगम सहित, नगरपालिका परिषद आदि विभागीय अफसरों के साथ दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचे। डीएम ने यहां के व्यापारियों के साथ कस्बे का पैदल भ्रमण किया। पूर्वी यमुना नहर के जर्जर किनारों और जर्जर पुल को व्यापारियों ने अफसरों को दिखाया। उन्होंने डीएम को अवगत कराया कि पूर्वी यमुना नहर के समीप मंदिर स्थित है, लेकिन नहर के दोनों ओर गंदगी का अंबार लगा है। नहर के सभी किनारे क्षतिग्रस्त हैं। जिसके चलते हादसे का डर बना रहता है। डीएम ने व्यापारियों के साथ पूर्वी यमुना नहर के पुल का भी निरीक्षण किया। व्यापारियों ने बताया कि नहर का पुल छोटा होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। घंटों तक जाम लगने से व्यापार भी पूरी तरह से प्रभावित होता है। डीएम ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाकर सभी समस्याओं को निस्तारण कराने के आदेश दिए। इस दौरान श्रीकांत जैन, संजीव अग्रवाल, सुरेश जैन, अमित गर्ग, गुणपाल जैन, मनीष गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed