{"_id":"5bf8428fbdec2241903d7cc9","slug":"51542996623-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पुलिस झंडा दिवस पर एसपी अजय कुमारने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। एसपी ने कहा कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को ध्वज प्रदान किया गया था। ये यूपी पुलिस के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन है। साथ ही ये पुलिस ध्वज हम सभी के लिए गौरवशाली अतीत का जीवांत प्रतीक भी है। हमारे वीर साथियों की कर्तव्य परायणता, पराक्रम, शौर्य तथा आत्मबलिदान की अनगिनत गाथाओं के बाद पुलिस ध्वज प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि किसी संगठन का ध्वज उसकी पहचान होता है। यह ध्वज हमें जोश और उत्साह के साथ हमें कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी आशोक कुमार, सीओ राजेश तिवारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
कैराना कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने पुलिस झंडा दिवस पर ध्वज फहराया और सलामी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए कि वह अपने कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं देते रहें। इसके पश्चात समस्त पुलिस स्टाफ को डीजीपी कार्यालय से प्राप्त संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।