{"_id":"5bf30862bdec22695d3610fb","slug":"51542654050-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बैंडबाजा, बारात की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बैंडबाजा, बारात की धूम
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। देव उठावनी एकादशी पर शहर में बैंड बाजा और बारात की धूम रही। जिले भर मेें 500 से अधिक शादियों में शहनाई बजी। मंदिरों में भगवान शालिग्राम और तुलसी विवाह विधिविधान से संपन्न हुआ। भगवान शालिग्राम की बारात शोभायात्रा के रूप में धूमधाम से निकाली गई, जिसका फूल बरसा कर स्वागत किया गया।
सोमवार को देव उठावनी एकादशी पर सुबह घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु-लक्ष्मी और तुलसी की श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूरे दिन का महिलाओं और पुरुषों ने व्रत रखा। दोपहर को माजरा रोड स्थित भाकू वाला शिव मंदिर में भगवान शालिग्राम की भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर भैसवाल बस अड्डा, टंकी रोड से होकर भाकू वाला शिव मंदिर परिसर में समाप्त हुई। बारात में श्रद्धालु महिलाओं-पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम पांच बजे पंजाबी कालोनी रघुनाथ मंदिर समिति तुलसी को लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। विधि विधान से भगवान शालिग्राम और तुलसी का पूजन करके विवाह संपन्न कराया गया। इस मौके पर सुख समृद्धि और शांति की कामना की गई। समारोह में पंडित दिनेश पाठक, सुभाष, राधेश्याम भारती, यशपाल ठकराल, अशोक ठकराल, परमजीत नारंग, राजेंद्र पुरुषार्थी, हरीश तनेजा, हरीश नरूला आदि मौजूद रहे। उधर, देव उठावनी एकादशी पर सुबह से शहर के तीस से ज्यादा धर्मशालाओं और बारात घरों में शादी-विवाह समारोह शुरू हो गए। पूरे दिन बैंड बाजे और बारात की धूम रही।