फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   9 दिनो में 35 हजार से ज्यादा शामली से होकर हरियाणा गए कांवड़िए

9 दिनो में 35 हजार से ज्यादा शामली से होकर हरियाणा गए कांवड़िए

Sun, 05 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
9 दिनो में  35 हजार से ज्यादा शामली से होकर हरियाणा गए कांवड़िए
नौ दिनो में 35 हजार से ज्यादा शामली से होकर हरियाणा गए कांवड़िये
विज्ञापन

शामली। रात के आठ व सुबह के चार घंटों में हरिद्वार से हरियाणा के लिए सबसे ज्यादा कांवड़ियां गुजरते हैं। पिछले 9 दिनों में 35 हजार से ज्यादा भोले शामली से हरियाणा- राजस्थान, मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। आने वाले तीन दिनों में लाखों पैदल व डाक कांवड़ियों का सैलाब हरियाणा व राजस्थान के लिए उमड़ेगा।

हरिद्वार कांवड़ यात्रा 28 जुलाई से श्रावण माह शुरू हो जाने से शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश-राजस्थान के कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया था। नगर पालिका परिषद की ओर से कांवड़ियों के सैलाब को देखते हुए 30 जुलाई से गणना शुरू की गई। नगर पालिका परिषद की ओर की गणना के अनुसार सर्वेक्षण में सामने आया है कि शाम के चार बजे से लेकर मध्यरात्रि के बारह बजे तक आठ घंटों व सुबह के चार घंटों में सबसे ज्यादा कांवड़िया पानीपत -खटीमा कांवड़ मार्ग पर गुजरे हैं। 30 जुलाई से लेकर पांच अगस्त तक पिछले सात दिनों में शाम चार बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक 11 हजार 829 कांवड़िया हरिद्वार से हरियाणा के लिए शामली होकर गुजर चुके हैं। पंचक खत्म होने के बाद भोले में डेढ़ गुणा कांवड़ियों में वृद्धि हुई है। लगातार कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। श्रीहनुमान धाम के कांवड़ सेवा शिविर का कार्य देख रहे जोगेंद्र पाल सेठी ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में पैदल और डाक कांवड़ियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी। आने वाले तीन दिनो में डेढ़ लाख से ज्यादा पैदल व डाक कांवड़िया हरिद्वार से लेकर हरियाणा- मध्यप्रदेश, राजस्थान के लिए रवाना होंगे। श्रावण मास शुरू होने से लेकर शाम पांच अगस्त तक पिछले 9 दिनो में 35 हजार से ज्यादा शिवभक्त कांवड़िये गुजर चुके हैं।
विज्ञापन

30जुलाई शाम 4 से लेकर 12 बजे मध्यरात्रि तक कांवड़ियों का आंकड़ा
-------------------------------------------------------------------------
तिथि - - कांवड़ियां
30 जुलाई - 250
31 जुलाई- 1189
1- अगस्त - 1427
2 अगस्त- 1699
3 अगस्त- 1838
4 अगस्त- 3137
5 अगस्त
सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक - 2545
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed