फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जर्जर और संकरे पुल का पुन: निर्माण की मांग

जर्जर और संकरे पुल का पुन: निर्माण की मांग

Thu, 02 Aug 2018 12:07 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जर्जर और संकरे पुल का पुन: निर्माण की मांग
शामली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री एवं कांधला नगराध्यक्ष ईश्वरदयाल कंसल के नेतृत्व में बुधवार को व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कांधला में हिंदू इंटर कॉलेज के पास छोटी नहर का पुल संकरा है और जर्जर हो चुका है। पुल मुख्य मार्ग पर है, जिस कारण वाहनों की आवाजाही भी खूब रहती है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, मेरठ के साथ ही हरियाणा के भारी वाहनों की आवाजाही भी यहीं से होती है। पुल संकरा होने के कारण कस्बे में ट्रैफिक जाम लगता है। पुल टूटने का खतरा भी बना हुआ है। उनकी मांग है कि पुल का पुन: निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य के खतरे को टाला जा सके। इस दौरान संजीव अग्रवाल, पवन संगल, अमित और तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूल में कराया मैजिक शो
कांधला। द गोल्ड पब्लिक स्कूल में मैजिक शो का आयोजन कराया गया। जादूगर सम्राट ने अपनी कला का प्रदर्शन करके बच्चों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह आयोजन छात्र छात्राओं की रुचि देखते हुए कराया गया। इस दौरान शिवम, विवेक, मोनिका, छवि, ऋतु, पूनम अथर्व, पिंकेश, पूजा, डिंपल, सारिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed