{"_id":"5ad0f9304f1c1ba37f8b45c1","slug":"51523644720-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं का किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं का किया गुणगान
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गांव सल्फा में प्रधान नीरज मलिक के आवास पर शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। जिसमें शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरबीर मलिक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, भाजपा नेता मृगांका सिंह ने कहा कि शामली जनपद के लिए बाबूजी ने जो सपना देखा था, उसे पूरा किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान संदीप पंवार, संजीव मलिक, गजेंद्र प्रधान, नीरज मलिक, अमरपाल प्रधान, अनिल जावला, रामलखन प्रधान, प्रवीन पंवार, अनिल गिरि, सुभाष मतनावली, डॉ. अरविंद सैनी, शिवकुमार, अनिल, राजीव, सुधीर, सेक्टर प्रभारी प्रवीन गिरि रामपुरखेडी सहित पूर्व प्रधान भी मौजूद ।
अग्रवाल मित्र मंडल ने जताई खुशी
शामली। कैराना लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन बृहस्पतिवार को सहारनपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को चुनाव में जिताने की अपील की। इससे स्पष्ट है कि उपचुनाव में भाजपा की तरफ से मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया जाएगा। वहीं, इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार सुबह अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर खुशी मनाई। रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर लड्डू बांटे गए।