{"_id":"5abbe3034f1c1be2298b469a","slug":"51522262787-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी महाराज की ज्योत लाकर रथयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी महाराज की ज्योत लाकर रथयात्रा निकाली
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। कस्बा में बालाजी ज्योति रथयात्रा आगमन के साथ बालाजी महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कांधला मोहल्ला कानूनगोयान स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बुधवार को हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समिति के द्वारा बालाजी धाम मुज्जफ्फरनगर से पवित्र ज्योति को कांधला लाया गया। पूर्वी यमुना नहर से बालाजी की पवित्र ज्योति को रथ में विराजित करके पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात शोभायात्रा के रूप में कांधला- कैराना मार्ग से कस्बे में प्रवेश कराया गया। रथयात्रा पीएनबी शाखा, जैन मंदिर, गांधी चौक, मैन बाजार, जामा मस्जिद, रायजादगान, आर्य समाज मंदिर से होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। वहां पर पवित्र ज्योति को प्रतिमा के समक्ष स्थापित किया गया। समिति के पदाधिकारी सोनू माहेश्वरी और कपिल सेन ने बताया कि 31 मार्च को विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें दर्जन भर से अधिक झांकियां, बैंड और डीजे आदि शामिल रहेंगे।