{"_id":"5a91ab7e4f1c1bf07b8b9262","slug":"51519496062-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुराफातियों पर कसेगी नकेल
कैराना (शामली)। होली पर अराजकता फैलाने वाले तत्वों से पुलिस ने सख्ती से निपटने की तैयारी कर ली है। कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस ने कहा कि होली पर्व पर माहौल खराब करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
शनिवार को कोतवाली परिसर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील दत्त व अमन सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र के बारे में लोगों से सुझाव मांगे गए, जिस पर बताया गया कि वर्ष 2013 में होली पर्व पर ही क्षेत्र के गांव बुच्चाखेडी में होली का दहन को लेकर सांप्रदायिक बवाल हो गया था। 2014 में भूरा गांव में दो समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया था। पुलिस ने लोगों से ऐसे स्थानों के बारे में भी जानकारी ली, जहां पर होली का दहन होता हो और वहां पर मस्जिद आदि धर्मस्थल हो। ऐसे स्थान नगर में मोहल्ला कायस्थवाडा, घोसाचुंगी, अफगानान आदि बताए गए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से घटना की आशंका पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आह्वान किया।