फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे कांधला के व्यापारी

मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे कांधला के व्यापारी

Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से  मिलकर शिकायत करेंगे कांधला के व्यापारी
कांधला (शामली)। मोहल्ला सरावज्ञान थोक बाइस हवेलियान में बृहस्पतिवार की रात सर्व समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के अध्यक्ष द्वारा लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने पर नाराजगी जताई गई। निर्णय लिया कि 23 दिसंबर को बागपत के रमाला में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी समस्या बताएंगे। कार्रवाई न होने पर व्यापारियों ने बेमियादी धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। पूर्व सभासद लोकेश गोयल ने बताया कि सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल डीआईजी और कमिश्नर सहारनपुर से मुलाकात कर अपनी समस्या रखेगा। यदि पुलिस प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई नहीं करता है, तो व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके बेमियादी धरना भी करेंगे। इस दौरान व्यापारी नेता ईश्वर दयाल कंसल, भीम सैैैनी, सभासद राजेंद्र वर्मा, राजकुमार शर्मा, अमित गर्ग, नावेद जंग, अमन मित्तल, विण्णु प्रसाद अग्रवाल, इलम चंद गोयल, दिनेश चंद गुप्ता, गौरव, दीपक सैनी, अरुण गर्ग, आकाश, सुरेंद्र, रणबीर सिंह, सचिन गोयल, कंवरसैन जैन और संजय मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed