फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   व्यापारियों का 19 दिसंबर को मथुरा में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह

व्यापारियों का 19 दिसंबर को मथुरा में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह

Thu, 14 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का  19 दिसंबर को  मथुरा में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह
19 को मथुरा में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में 19 दिसंबर को मथुरा में होने वाले प्रांतीय व्यापारी मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया है।
बृहस्पतिवार को शहर के सुभाष चौक स्थित कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि 19 दिसंबर को मथुरा के अग्रवाटिका में मंडल का प्रांतीय व्यापारी मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। व्यापारियों से ज्यादा से ज्यादा प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया है। 19 दिसंबर को प्रांतीय व्यापारी मिलन व शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूरनप्रकाश प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता शपथ दिलाएंगे । बैठक में मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष धीमान, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, रवि संगल, रामकुमार राय,पंकजवालिया, प्रदीप विश्वकर्मा, मनोज मित्तल, आशुपुरी,राजीव जेन, राहुलजैन,अमित जैन, कंवरवीर कांबोज सुखपाल जागिड़, राजीव बंसल, नवीन गर्ग, राहुल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
शामली। सिलावर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर को एक ज्ञापन देकर राशन डीलर पर गंभीर आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की है। सिलावर गांव के ब्रह्मपाल, रणधीर, अरविंद कुुमार, राजेशपाल, महबूब अली, आशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को एक शिकायत भेजकर राशन डीलर पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। राशन डीलर की जांच करके दुकान निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed