फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धान की बंपर पैदावार, सरकारी खरीद नाममात्र

धान की बंपर पैदावार, सरकारी खरीद नाममात्र

Sat, 18 Nov 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
धान की बंपर पैदावार, सरकारी खरीद नाममात्र
शामली।
विज्ञापन

जिले में धान की आठ लाख 16 हजार 400 क्विंटल धान की पैदावार हुई। मगर, छह हजार क्विंटल खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 52 दिनों में मात्र 468 क्विंटल धान की खरीद ही की गई है। अधिकारी कम धान खरीद का कारण जिले में धान की मंडी, आढ़ती राइस मिल न होना मान रहे हैं।
इस साल शासन ने धान का खरीद मूल्य 1550 और 1590 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करते हुए गत 25 सितंबर से धान की खरीद की व्यवस्था की थी। जिले में धान खरीद के लिए खाद्य विभाग के कैराना, थानाभवन पीसीएफ के कांधला, बाबरी, ऊन, इस्सौपुर खुरगान में धान खरीद केंद्र बनाए थे। 52 दिनों में खाद्य विभाग और पीसीएफ के खरीद केंद्रों पर 468 क्विंटल धान की खरीद ही हो पाई है। इनमें खाद्य विभाग 266 क्विंटल, पीसीएफ 202 क्विंटल धान की खरीद शामिल है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि जिले में धान की मंडी, आढ़ती और राइस मिल न होने से यहां का धान हरियाणा के करनाल, पानीपत में बिक्री के लिए चला जाता है। हरियाणा में धान की मंडियां और आढ़ती होने से किसानों को अच्छा भाव मिल जाता है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में धान की खरीद 765 क्विंटल और सहारनपुर जिले में चार हजार 76 क्विंटल खरीद हो पाई हैं। धान की ज्यादातर खरीद पूरी हो चुकी हैं, किंतु औपचारिकता खरीद जनवरी 2017 चलेगी। उन्होंने बताया कि शामली जिले के धान खरीद के लिए हरियाणा राईस मिल और सहारनपुर को संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


जिले में 20 हजार 400 हेक्टयर भूमि में धान की बुआई की गई थी। इस साल आठ लाख 16 हजार 400 क्विंटल धान की पैदावार हुई है, जो 39 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन का औसत रहा है। शामली जिले में जो धान बोया जाता है, उसकी खरीद के लिए व्यवस्था नहीं है। ज्यादातर किसान बासमती की पैदावार करते है, जो हरियाणा की मंडियों में बिक्री के ले जाते है। वहां उन्हें अच्छा दाम मिल जाता हैं। - रामवीर कटारा, कृषि उपनिदेशक ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed