{"_id":"59cd49f44f1c1b78548b4d7e","slug":"51506626036-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में नवोदय विद्यालय के नये शिक्षा सत्र का हवन के साथ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में नवोदय विद्यालय के नये शिक्षा सत्र का हवन के साथ शुभारंभ
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
क्षेत्र के ऊंचा गांव स्थित बीआरसी भवन में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय का शुभारंभ हो गया है। नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हवन पूजन के साथ किया गया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने विद्यालय का उद्घाटन किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए इस बार जनपद के छात्रों की अलग परीक्षा कराकर रिजल्ट जारी किया गया था, जिसके लिए जनपद को अभी केवल कक्षा 6 के लिए ही 40 सीटें दी गई हैं। 40 बच्चों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया था। जनपद में इसी वर्ष से विद्यालय प्रारंभ करने के लिए कैराना के ऊंचा गांव स्थित बीआरसी भवन में काफी दिन से मरम्मत कार्य चल रहा था। मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने के कारण सत्र शुरू करने में देरी हो गई। चयनित बच्चों के दाखिले जुलाई में प्रारंभ न होकर सितंबर माह में हुए। आखिरकार बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रारंभ होने से क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बालक-बालिकाओं के छात्रावास, रसोईघर तथा प्रधानाध्यापक निवास तथा कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीएसए चंद्रशेखर, प्रधानाध्यापक बीसी पंत, गोविंद, जीएस राघव, वीके पांडे, श्यामवीर सिंह, गुरमीत कौर आदि मौजूद रहे।