फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   व्यवस्था में परिवर्तन ही शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि- लक्ष्मीनारायण

व्यवस्था में परिवर्तन ही शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि- लक्ष्मीनारायण

Fri, 29 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
व्यवस्था में परिवर्तन ही शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि- लक्ष्मीनारायण
शामली।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण सिंह ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने देश की आजादी के साथ ही व्यवस्था में परिवर्तन के लिए अपने प्राण न्योछावर किए थे। वह कहते थे कि अभी लड़ाई गोरे अंग्रेजों से हैं, लेकिन देश आजाद होने के बाद काले अंग्रेजों से लड़ाई जारी रहेगी, क्योंकि उनकी लड़ाई व्यवस्था में परिवर्तन कराना है।
बृहस्पतिवार को शामली में उत्तर प्रदेश जाट महासभा की ओर से भैंसवाल रोड पर हरदेवनगर में शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद कोई राष्ट्रपिता बना, तो कोई प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, लेकिन देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका अदा करने वाले शहीद भगत सिंह को कोई दर्जा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में राज करने वाली सरकारें यदि शहीद भगत सिंह को राष्ट्र भाई का दर्जा ही दे देते, तो क्या बिगड़ जाता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जाट समाज ने हमेशा देश सेवा को सर्वोपरि माना है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शामली और आसपास के जिलों से जाट बिरादरी के लोगों ने अभूतपूर्व योगदान दिया। अब देश की सीमा पर रक्षा करने में जाट रेजीमेंट का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि दोकलम विवाद पर चीन को करारी शिकस्त देकर भारतीय विदेश नीति की जीत हुई तथा चीनी सैनिकों को भी जाट रेजीमेंट के जवानों ने ही खदेड़ा था। इसके अलावा उन्होंने जाट समाज से आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ी के बारे में चिंतन करो। महिलाओं को बराबरी का हक दो, तभी समाज तरक्की करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि जाट बहादुरों की कौम है। बॉर्डर पर न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी जाट रेजीमेंट के जवान का खून दुश्मन के खिलाफ खोलता है। खाप चौधरियों की जिम्मेदारी है कि वह युवा पीढ़ी को सही राह दिखाएं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महामंत्री रणवीर सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मबीर सिंह निर्वाल, निर्वाल खाप के अध्यक्ष भलेराम निर्वाल, गढ़मुक्तेश्वर से विधायक कमल सिंह मलिक, शमशेर सिंह निर्वाल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बाबा श्याम सिंह मलिक, राजेंद्र सिंह मलिक, सूरजमल, आजाद चौधरी, इंद्रपाल सिंह ठेकेदार, राजकुमार चेयरमैन, नरेश मलिक, रविंद्र सिंह नैन, लोकेंद्र, संजीव सिंभालका, जगमेर सिंह निर्वाल, नीरज नांगल, अनिरुद्ध मलिक, रणदीप मलिक, ब्लाक प्रमुख के पति जयदेव मलिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सतपाल पहलवान ने किया। सहदेव सिंह बेधड़क ने भजन सुनाए।
- खाप चौधरियों और प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान खाप चौधरियों को पगड़ी और पटका पहनाकर तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को प्रश्स्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जाट महासभा ने सौंपा ज्ञापन
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण को उत्तर प्रदेश जाट महासभा की ओर से जनपद की कुछ मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया गया। इनमें 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान हिंदुओं पर एकतरफा दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने, खाप पंचायतों के निर्णय को संवैधानिक दर्जा दिलाने, शामली जिले में यूनिवर्सिटी और खेल स्टेडियम की स्थापना कराने, शामली शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण कराने, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बधेव गांव में बनवाने तथा हसनपुर लिसाढ़ गांव में खाली पड़ी 650 बीघा जमीन पर औद्योगिक पार्क की स्थापना कराने की मांग की। इसके अलावा उच्च शिक्षा विचार मंच की ओर से जयवीर सिंह ने यूनिवर्सिटी की स्थापना कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।

करनाल रोड पर लगेगी भगत सिंह की प्रतिमा
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण सिंह ने कहा कि अगले वर्ष जब शहीद भगत सिंह जन्मदिवस मनाएं, तब तक जिले में शहीद भगत सिंह की विशाल प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। उसके लिए शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल को जिला प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव तैयार कराकर भेजने के लिए कहा। वहीं, धर्मवीर सिंह निर्वाल ने घोषणा की कि करनाल रोड पर 300 गज का प्लाट जाट भवन और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए वह अपनी ओर से देंगे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed