फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पहाड़ों पर बारिश से यमुना में पहुंचा 15 हजार क्यूसेक पानी

पहाड़ों पर बारिश से यमुना में पहुंचा 15 हजार क्यूसेक पानी

Tue, 27 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर बारिश से यमुना में पहुंचा 15 हजार क्यूसेक पानी
शामली।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश के बाद यमुना में 15 हजार क्यूसेक पानी पहुंच गया है। यमुना में छोड़ा गया पानी मंगलवार तक जिले की सीमा में पहुंच जाएगा।
एक सप्ताह पूर्व पहाड़ों पर बारिश होने से सूखी यमुना में पानी आ गया था, हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी शामली जिले तक पहुंच गया था। रविवार की रात पहाड़ों पर फिर बरसात हुई। बरसात होने के बाद सोमवार को यमुना का जलस्तर 15 हजार क्यूसेक पहुंच गया। हथनी कुंड बैराज से सिंचाई विभाग के जेई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश होने के बाद हथनीकुंड ताजेवाला पर सोमवार को सुबह 11 बजे 15 हजार क्यूसेक पानी यमुना में पहुंच गया है।
यमुना नदी में सोमवार मात्र 1500 क्यूसेक पानी था। बारिश होने के बाद अचानक 15 हजार क्यूसेक पानी पहुंच गया हैं। उन्होंने बताया कि यमुुना में छोड़ा गया 15 हजार क्यूसेक पानी शामली जिले में मंगलवार की शाम तक पहुंच जाएगा। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शिवराज सिंह का कहना है कि 15 हजार क्यूसेक पानी बहुत कम हैं, यह पानी दिल्ली तक यमुना का गला तर नहीं कर पाएगा। यदि मानसून समय पर आ गया, तो यमुना में पानी की कमी नही रहेगी। दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने पर यमुना मे बाढ की स्थिति बन जाएगी।
विज्ञापन


आज और कल हो सकती है बारिश
शामली। रविवार शाम तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत मिली। दिन निकलते ही सोमवार को सुबह नौ बजे तक आकाश में बादल छाए रहे। हवाओं के बंद होने के बाद धूप निकली गई। सुबह 29 डिग्री सेल्सियस तापमान से बढ़कर शाम छह बजे दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद धूप निकलने से मौसम गरम रहा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मंगलवार, बुधवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। उसके बाद 28-29 जून को मानसून के आने की संभावना है। इससे भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed