फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रिंट रेट से अधिक हो रही शराब के ठेके पर वसूली

प्रिंट रेट से अधिक हो रही शराब के ठेके पर वसूली

Wed, 21 Jun 2017 12:13 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रिंट रेट से अधिक हो रही शराब के ठेके पर वसूली
कैराना।
विज्ञापन

शराब के ठेकों पर ओवररेट शराब बेची जा रही है। मंगलवार को बीनडा निवासी युवक ने तहसील दिवस में शराब के ठेके पर अधिक वसूली की शिकायत की। इस पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर शराब सेल्समैन की क्लास ली। उसे प्रिंट रेट पर ही शराब बेचने की हिदायत दी।
मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान बीनडा निवासी सोहनपाल ने शिकायत की कि कैराना स्थित शराब के ठेके पर प्रिंट रेट से 20 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं। साथ ही विरोध करने पर ठेके पर काम करने वाले झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। तहसीलदार अभयराज पांडेय अपने स्टाफ के साथ शराब के ठेके पर पहुंच गए तथा वहां मौजूद सेल्समैन को हड़काते हुए प्रिंट रेट पर शराब बेचने का हिदायत दी। तहसीलदार ने बताया कि शराब के ठेके पर प्रिंट रेट से अधिक वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फैसले का दबाव बनाते हुए दे रहे धमकी
कैराना। कस्बा कैराना के मोहल्ला सुंदरनगर निवासी कासिम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व मोहल्ले के ही लोगों ने रंजिश के चलते घर में घुसकर हमला कर दिया। उसकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। मामले की शिकायत कैराना कोतवाली पुलिस से की गई थी। आरोपी पक्ष के लोग फैसले का दबाव बनाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed