{"_id":"5942d6fb4f1c1bd63d8b468a","slug":"51497552635-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों के संरक्षण के लिए जनांदोलन की जरूरत-- राजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों के संरक्षण के लिए जनांदोलन की जरूरत-- राजेंद्र सिंह
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदियों के संरक्षण के लिए जनांदोलन की जरूरत :राजेंद्र सिंह
शामली। सहायक नदियों को साफ किए बगैर गंगा और यमुना भी निर्मल होनी मुमकिन नहीं है। जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदूषित और मृतप्राय हो चुकी नदियों को जीवित करने के लिए जनांदोलन की जरूरत है। जल्दी ही वेस्ट यूपी की नदियों के सुधार और जल संरक्षण को लेकर आंदोलन चलाया जाएगा, जिसके लिए सात जुलाई को सहारनपुर में मीटिंग होगी।
बृहस्पतिवार रात शामली में कैराना रोड पर डाक्टर खुर्शीद के यहां पत्रकारों से बातचीत में जलपुरूष राजेंद्र सिंह ने कहा कि नदियों से भारत की अर्थव्यवस्था जुड़ी है। यदि नदियां ठीक नहीं होंगी, तो अर्थव्यवस्था भी ठीक नहीं रहेगी। जलस्त्रोत कम होते जा रहे हैं, नदियां सूखने के साथ ही प्रदूषित पानी की वजह से जहरीली हो गई हैं। नदियों के आसपास के गांवों में बीमारियां फैल रही हैं, जो भविष्य के लिए बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पानी को लेकर युद्ध जैसी स्थिति न बने, इसके लिए आज की पीढ़ी को जागृत होना पड़ेगा। नदियों को बचाने के लिए विशेष अभियान चलाने होंगे तथा उसके लिए जनजागृति आवश्यक है। जाति धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए नदियों को बचाना बेहद जरूरी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शामली में कृष्णा और काठा नदी तथा बागपत में हिंडन, मेरठ में काली नदी पूरी तरह प्रदूषित हो चुकी है, जिसके लिए वह बहुत चिंतित हैं। उन्होंने लंबे अरसे से इन जिलो के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है, ताकि नदियों को प्रदूषण मुक्त किया जा सके। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, आम आदमी पार्टी के नेता मेजर हिमांशु सिंह, डाक्टर खुर्शीद अनवर और प्रोफेसर उमर सैफ मौजूद रहे।