{"_id":"5942d6eb4f1c1bb8438b45cb","slug":"51497552619-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के आरके डिग्री कॉलेज में बड़ौत और शामली की एनसीसी बटालियनों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य कृष्णपाल देशवाल एवं कैंप कमांडेट अनुपम सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पहले दिन सभी कैडेटो को प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया।
लेफ्टिनेंट रजनीश कोरी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में दोनों बटालियन के 600 कैडेट प्रतिभाग करेंगे। इसमें यूपी 85 बटालियन शामली के 300 और यूपी 74 एनसीसी बटालियन बड़ौत के 300 कैडेट शामिल है। सभी कैडेटों का दस दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने पहले दिन कैडेटों को पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में बताया। इसके साथ ही सभी कैडेटों को 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए भी प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा। सभी को सुबह और शाम को दो घंटे योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही अनुशासन और हथियारों संबंधी जानकारी के साथ फायरिंग प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य कृष्णपाल देशवाल ने सभी कैडेटों से 10 दिन तक अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नीरज कुमार, एसपीएस मलिक, केपी मलिक, गजेंद्र सिंह, दया किशन आदि मौजूद रहे।