फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   5073 candidates took the exam and 5007 candidates left it.

Shamli News: 5073 ने दी परीक्षा 5007 अभ्यर्थियों ने छोड़ी

Sun, 25 Aug 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 25 Aug 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
5073 candidates took the exam and 5007 candidates left it.
शामली   हिन्दू  कन्या इंटर  कॉलेज  में  महिला  अभ्यर्थी  की चैकिंग करती महिला पुलिस कर्मी  । सं
शामली। जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच हुई। परीक्षा दो पाली में आयोजित हुई। जिसमें 10080 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। जिसमें सभी केंद्रों पर 5073 ने परीक्षा दी, जबकि 5007 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक, डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हर अभ्यर्थी की मुख्य गेट के अलावा अंदर भी गहन चेकिंग की गई।
विज्ञापन

शनिवार को दूसरे दिन यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 13 केेंद्रों पर निगरानी के बीच दो पालियों में शांतिपूर्वक आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित हुई। सुबह 8 बजे से केंद्रों के अंदर अभ्यर्थियों को पहले मैटल डिटेक्टर, बायोमेट्रिक और आंखों की जांच के साथ ही केंद्र के अंदर जाने दिया गया। सुबह की पाली में सभी 13 केंद्रों पर 5040 पंजीकृत रहे। 2491 ने परीक्षा दी और 2549 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं दूसरी पाली 3 बजे से 5 बजे तक चली। जिसमें 1 बजे से अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर भेजना शुरू किया गया। परीक्षा में सभी केंद्रों पर 5040 पंजीकृत रहे। 2582 ने परीक्षा दी और 2458 ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक रफीक अहमद, एसपी रामसेवक गौतम, डीएम रविंद्र सिंह, डीआईओएस जेएस शाक्य व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लेते हुए व्यवस्थाएं देखी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। वहीं, कैराना, कांधला और थानाभवन के परीक्षा केंद्रों पर भी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम से कड़ी सुरक्षा में केंद्र पर पहुंचे प्रश्नपत्र
स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा के पहरे में मजिस्ट्रेट की निगरानी में केंद्रों पर पहुंचे। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस सुबह से ही देर रात तक मुस्तैद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार, भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे, जिससे परीक्षा को शुरू करने में कोई बाधा नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अंदर और बाईपास पर पुलिस बल रहा तैनात
शहर के मुख्य मार्ग व शहर के अंदर और बाईपास पर भी अभ्यर्थियों को जानकारी देने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अभ्यर्थी की परीक्षा न छूटे इसके लिए पुलिस कर्मी बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी देते रहे। जिससे वह सही समय पर अपने केंद्र तक पहुंच सके।
मौसम ने भी ली अभ्यर्थियों की परीक्षा

जनपद में शनिवार को मौसम ने भी परीक्षा देने पहुंचे पुलिस अभ्यर्थियों की परीक्षा ली। सुबह पहली पाली शुरू होते ही बारिश शुरू हो गई। केंद्रों के आसपास दूसरी पाली के बैठे अभ्यर्थी बारिश के चलते इधर-उधर छिपते नजर आए। बारिश में कई अभ्यर्थियों के पूरे कपड़े भीग गए।
परीक्षा छूटते ही शहर में लगा जाम

परीक्षा के छूटते ही शहर में जाम की स्थिति रही। जिसमें शहर के करनाल रोड, विजय चौक, अजंता चौक, वीवी रोड पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। जिसके बाद यातायात पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। जाम के कारण लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

परीक्षा के बाद रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ी भीड़
पुलिस अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार ने बस में निशुल्क यात्रा के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते परीक्षा छूटने के बाद अधिकतर अभ्यर्थी रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे और अपने घरों की ओर रवाना हुए। बस अड्डे पर अधिकारियों से अभ्यर्थी पूछताछ करते रहे। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली को जाने वाली बस में नजर आई। पूरी बस पुलिस अभ्यर्थियों से भरी रही। वहीं मेरठ और सहारनपुर की बसों में भी भीड़ रही।
परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों व परिजनों ने निशुल्क किया भोजन

शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल द्वारा निशुल्क खाने और आराम की व्यवस्था कराई गई। पूरा दिन अभ्यर्थियों व साथ में आए परिजनों ने चावल और कढ़ी का भोजन किया और सुबह नाश्ते में चाय बिस्कुट की व्यवस्था रही।



इन पर रहा प्रतिबंध

परीक्षा केंद्रों पर कोई भी पाठ्य सामग्री, जूते, कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच, इलेक्ट्रॉनिक पेन, मोबाइल, चाबी, ब्लूटूथ डिवाइस, कैमरा, ईयरफोन, माइक्रो फोन, घड़ी, काला चश्मा, पर्स, हैंड बैग, सिगरेट, लाईटर, पैन ड्राइव, पेजर, कैल्कुलेटर, क्रेडिट व डेबिट कार्ड, इरेजर, खुला अथवा पैक किया हुआ खाना भी ले जाने पर प्रतिबंध रहा।

रात में उदयपुर सिटी से लौटे राजस्थान के अभ्यर्थी

शुक्रवार की रात में स्टेशन पर राजस्थान राज्य से परीक्षा देने पहुंचने वालों की भीड़ रही, सभी अभ्यर्थी रात्रि 10 बजे हरिद्वार से चलकर उदयपुर जाने वाले उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन से लौटे। ट्रेन अभ्यर्थियों से पूरी तरह फुल हो गई। अभ्यर्थी जरनल डिब्बे छोड़ रिजर्वेशन वाले डिब्बों में घुस गए।

शामली   हिन्दू  कन्या इंटर  कॉलेज  में  महिला  अभ्यर्थी  की चैकिंग करती महिला पुलिस कर्मी  । सं

शामली   हिन्दू  कन्या इंटर  कॉलेज  में  महिला  अभ्यर्थी  की चैकिंग करती महिला पुलिस कर्मी  । सं

शामली   हिन्दू  कन्या इंटर  कॉलेज  में  महिला  अभ्यर्थी  की चैकिंग करती महिला पुलिस कर्मी  । सं

शामली   हिन्दू  कन्या इंटर  कॉलेज  में  महिला  अभ्यर्थी  की चैकिंग करती महिला पुलिस कर्मी  । सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed