फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 roadways buses installed for preliminary eligibility test

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में रोडवेज की 50 बस लगाई

Sat, 15 Oct 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
50 roadways buses installed for preliminary eligibility test
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए रोडवेज की 50 बसें लगाईं
विज्ञापन

शामली। दो दिन दो-दो पालियों में होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में दो दिन में 26,784 अभ्यर्थियों की होने वाली परीक्षा के लिए जिले में मुजफ्फरनगर, खतौली और गंगोह डिपो से 50 रोडवेज की बसों की व्यवस्था की गई है।

शनिवार और रविवार को शामली जिले में 13 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार एवं रविवार को दो-दो पालियों में 26,784 अभ्यर्थी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे। प्रथम और द्वितीय पाली में अभ्यर्थियों को समय पर आने-जाने के लिए जिला मुख्यालयों पर जिला प्रशासन ने यूपी रोडवेज की 50 बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। शामली के एआरएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 में अभ्यर्थियों के लिए मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय के डिपो से 20, खतौली डिपो से 20, गंगोह डिपो से 10 रोडवेज की बसों को मंगाया गया है। जिससे समय पर आने जाने के लिए अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। बस चालक और परिचालकों को निर्देेश दिए गए हैं कि शामली बस अड्डे से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर समेत दूसरे जिलों के लिए सुबह चार बजे यूपी रोडवेज की बसों का संचालन शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed