फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 new playgrounds to be built in Shamli

जिले में 50 नए खेल के मैदान बनेंगे

Sun, 03 Apr 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
50 new playgrounds to be built in Shamli
शामली विकास भवन में बैठक लेते सीडीओ शंभूनाथ तिवारी - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में 50 नए खेल के मैदान बनेंगे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जिले के सभी छह ब्लाकों के बीडीओ एवं पंचायत सचिव की बैठक लेकर 50 नए खेल के मैदानो का चयन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को नवीन विकास भवन में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में पहले सत्र में कैराना, कांधला, शामली और दूसरे सत्र में ऊन और थानाभवन ब्लाकों के बीडीओ व ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। सीडीओ ने कहा कि जलजीवन मिशन के तहत गर्मी के मौसम को देखते हुए जल संचय करने, बारिश के पानी को भूगर्भ तक ले जाने के लिए नए तालाबों की खुदाई करने, रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम, नालियों और नालों के ऊपर चेक डेम तैयार करने पर चर्चा की। सीडीओ ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों में 50 नए खेल के मैदान बनाए जाएंगे। नए खेल के मैदान के लिए भूमि चयनित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में ऑपरेशन कार्य कल्प, पेंशन, ग्राम पंचायत घरों में कंप्यूटर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। दोनों सत्रों की बैठक में संचारी रोग के नियंत्रण के लिए गांवों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस मौके राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेंद्र व्यास, डीपीआरओ नंदलाल, बीडीओ ऊन प्रवीण कुमार, थानाभवन के बीडीओ हरित कुमार, कैराना के बीडीओ जितेंद्र मिश्रा, शामली- कांधला बीडीओ, एडीओ ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed