फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   5 baje line, 10 baje bank khua, 11 baje cash khatm

5 बजे लगी लाइन,10 बजे बैंक खुला और 11 बजे कैश खत्म

Fri, 25 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
5 baje line, 10 baje bank khua, 11 baje cash khatm
कैश का मामला - फोटो : कैश का मामला
शामली के कैराना में सुबह पांच बजे से पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लाइन में खडे़ लोगों का सब्र उस समय टूट गया, जब 11 बजे बैंक कर्मियों ने नो करेंसी का नोटिस चस्पा कर दिया। नोट नहीं मिलने पर लोगों ने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर जाम लगा दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी दहन किया। आधा घंटे जाम रहने से मार्ग पर वाहनों लंबी कतार लग गई। बाद में सीओ कैराना ने जिलाधिकारी से बात की और बैंक में कैश की व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन


रोजाना की भांति बृहस्पतिवार को भी पंजाब नेशनल बैंक के बाहर सुबह 5 बजे से ही ग्राहकों की लाइन लग गई थी। 10 बजे बैंक शाखा खुलने के एक घंटा बाद ही 11 बजे बैंक के बाहर कैश नहीं होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया। 6-6 घंटे लाइन में खडे़ होकर कैश लेने का इंतजार कर रहे ग्राहकों का सब्र जवाब दे गया और नारेबाजी     करते हए पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। ट्रैफिक जाम और हंगामे की सूचना पर कैराना कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ भूषण वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि बैंक कर्मचारी कुछ लोगों को चुपचाप कैश दे रहे हैं, जबकि लाइन में लगने वालों को नो कैश का बहाना करके बाहर निकाल दिया
जाता है। जिसके बाद सीओ भूषण वर्मा ने जिलाधिकारी सुजीत कुमार से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला तथा फिर से लाइन में लग गए। उधर, पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक ने बताया कि कम कैश आने के कारण प्रति खाते से चार हजार रुपये निकालने की सुविधा दी गई। बैंकों में कैश नहीं है और गुस्साई भीड़ अब बैंक कर्मचारियों पर ही गुस्सा उतारने लगी है। सभी स्थानों पर बैंककर्मियों पर पक्षपात के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed