{"_id":"625f04c3c082346e0955ad54","slug":"4804-students-will-give-cbse-exam-at-eight-centers-in-the-district-shamli-news-mrt5852083164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आठ केंद्रों पर 4804 विद्यार्थी देंगे सीबीएसई की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आठ केंद्रों पर 4804 विद्यार्थी देंगे सीबीएसई की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सीबीएसई टर्म टू की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी। जिले में आठ केंद्रों पर 4808 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। कोविड 19 की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सभी विषयों की दो घंटे की लिखित परीक्षा होगी।
सीबीएसई ने इस बार दो टर्म में परीक्षा आयोजित कर रहा है। टर्म वन की परीक्षा पूर्व में हो चुकी है। अब 26 अप्रैल से 10वीं व 12वीं की टर्म टू की परीक्षा होगी। सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी आशु त्यागी ने बताया कि सीबीएसई की परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं में 2604 विद्यार्थी और 12वीं में 2200 विद्यार्थी सहित कुल 4804 विद्यार्थी सीबीएसई की परीक्षा देंगे।
परीक्षा के दौरान कोविड 19 की गाइड लाइन का पूरा पालन किया जाएगा। केंद्रों पर फेस मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस के साथ परीक्षा में विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। एक कक्ष में 18 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। लिखित परीक्षा दो घंटे की साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी, लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह साढ़े नौ बजे तक पहुंचना होगा। इसके बाद विद्यार्थियों को केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने से पहले 10 बजे उत्तर पुस्तिकाएं और 20 मिनट पहले प्रश्नपत्र पढ़ने का समय दिया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों पर सीबीएसई की गाइड लाइन के अनुसार तैयारी की जा रही है।