फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   464 BDCs will choose the chief among five blocks

464 बीडीसी चुनेंगे पांच ब्लॉकों में प्रमुख

Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
464 BDCs will choose the chief among five blocks
शामली। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासनिक एवं राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिले के पांच ब्लॉकों में 464 क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव करेंगे। ब्लॉक कार्यालयों से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है जबकि आठ को नामांकन होगा। दस जुलाई को मतदान होना है।
विज्ञापन

जिले के पांच ब्लॉक शामली, कैराना, कांधला, ऊन और थानाभवन में मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक चुनाव की सारी प्रक्रिया ब्लॉक स्तर पर संपन्न होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी ब्लॉकों के लिए आरओ की तैनाती कर दी है। पांचों ब्लॉकों में बीडीसी सदस्यों की संख्या 464 है। चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासनिक तैैयारियों के साथ राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। दावेदार बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

-------------
वेबसाइट पर अपलोड हुई बीडीसी की सूची
कैराना। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम जसजीत कौर ने चुनाव कराने के लिए जिला उद्यान अधिकारी हरित कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि आठ जुलाई को नामांकन के बाद नौ को नामवापसी और दस जुलाई को मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में फिलहाल किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा तो नहीं की, लेकिन अलग-अलग पार्टियों के संभावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर कैराना ब्लॉक क्षेत्र के 89 क्षेत्र पंचायत सदस्य की फोटो के साथ वोटर लिस्ट अपलोड हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
ब्लॉकों का आरक्षण एवं बीडीसी की संख्या
ब्लॉक - आरक्षण - बीडीसी संख्या
थानाभवन- एससी महिला - 105
शामली - ओबीसी महिला - 74
ऊन - ओबीसी - 117
कांधला - अनारक्षित - 79
कैराना - अनारक्षित - 89
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed