फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   46 infected including three employees of CMO office found

सीएमओ कार्यालय के तीन कर्मियों सहित 46 पॉजिटिव मिले

Thu, 03 Sep 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
46 infected including three employees of CMO office found
सीएमओ कार्यालय के तीन कर्मियों सहित 46 संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में सीएमओ कार्यालय के तीन कर्मचारियों सहित 46 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्व में मिले कोरोना संक्रमित 22 लोग ठीक हुए। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 341 हो गई है।

बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इससे पहले सीएमओ, एसीएमओ और डीपीएम कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। शहर में स्थित एक शॉपिंग मॉल के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा विकास नगर में 15 वर्षीय किशोर, हनुमान रोड निवासी अलग-अलग तीन युवक, नया बाजार में 25 वर्षीय महिला, रेलपार में 24 वर्षीय युवक, अग्रवाल कालोनी में 22 वर्षीय युवक व 40 वर्षीय व 49 वर्षीय व्यक्ति, जैन मोहल्ला में 64 वर्षीय वृद्धा समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। शामली क्षेत्र के गांव सिक्का में छह लोग, कुड़ाना में 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। गढ़ीपुख्ता में 19 वर्षीय महिला, कांधला में छह लोग व जसाला में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। कैराना कचहरी 38 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। इसके अलावा कैराना के आर्यपुरी मोहल्ले में 14 वर्षीय किशोर समेत दो लोग व आलकलां में 30 वर्षीय युवक, बाबरी में 19 वर्षीय युवक, हाथी करौंदा में 58 वर्षीय व्यक्ति, कंडेला में 26 वर्षीय महिला, झिंझाना क्षेत्र के गांव गागौर में 36 वर्षीय युवक, जमालपुर में 48 वर्षीय व्यक्ति और थानाभवन में 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव के 46 नए केस मिले हैं, जबकि 22 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 341 हो गई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में मिले कोरोना संक्रमित
तिथि- संक्रमितों की संख्या
3 सितंबर- 46
2 सितंबर- 30
1 सितंबर- 52
31 अगस्त- 27
30 अगस्त- 49
29 अगस्त- 18
28 अगस्त- 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed