फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   43 kg cake cut on Chaudhary Jayant's 43rd birthday

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत के 43वें जन्मदिन पर 43 किलो का काटा केक

Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
43 kg cake cut on Chaudhary Jayant's 43rd birthday
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में हरिजन चौपाल पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के जन्? - फोटो : SHAMLI
शामली/ कांधला। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के 43वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने 43 किलो का केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। पूर्व विधायक बाबू सिंह के पुत्र डॉ. हरेद्र वर्मा ने दिल्ली आवास पर जाकर रालोद मुखिया चौधरी जयंत को जन्मदिन शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

लिलौन गांव में हरिजन चौपाल में चौधरी जयंत सिंह का 43वें जन्मदिन 43 किलो का केक मास्टर सौराज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ काटा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में कालखंडे खाप के बाबा चौधरी संजय कालखंडे, रालोद नेता प्रसन्न चौधरी रहे। अध्यक्षता मास्टर सौराज सिंह व संचालन एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र खेड़ी ने किया। इस मौके पर अरविंद झाल, योगेंद्र जंधेडी, प्रसन्न चौधरी, , ललित कुमार, कंवरपाल मालैंडी, ओमपाल सिंह, रजत निर्वाल, उमरद्दीन मंसूरी, सहेंद्र कालखंडे, यामीन, गिरवर कश्यप, अंकित कालखंडे, रमेश वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि, सुधीर कुमार, विनोद कुमार, फरमान प्रधान, अंकुर प्रधान, अनिल प्रधान, रविंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर के माजरा रोड़ रालोद कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर पंवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर चौधरी जयंत सिंह का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर मुकेश सैनी, राजेश्वर बंसल, अशरफ अलीखान, गुलाब सिंह, राव वारिस, अब्दुल गफ्फार, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला में दिल्ली रोड स्थित जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार के ढाबे पर रालोद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पार्टी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का जन्मदिन मनाया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तिरसपाल मलिक व अन्य कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। चौधरी जयंत सिंह की लंबी उम्र की कामना की। रणधावा मलिक, सतबीर पंवार, बिजेंद्र प्रधान, अमित खेड़ी, उमेश पंवार, डॉ. विक्रांत जावला, विनोद कुमार ने विचार रखे। इस अवसर पर कांधला के नगर अध्यक्ष इरफान तुर्की, विनोद नाला, बाबूराम पंवार, जावेद अख्तर , विक्रम पवार, मयंक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed