फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   42 percent vaccination was done in the district

जिले में 42 प्रतिशत ही हुआ टीकाकरण

Sat, 10 Apr 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
42 percent vaccination was done in the district
शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को 3208 व्यक्तियों को टीके लगाए गए। जिले में 55 बूथों पर 42.77 प्रतिशत टीकाकरण हो पाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल, सभी सीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों समेत 55 बूथों पर कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए। इनमें 45 बूथों पर कोविशील्ड और 10 बूथों पर कोवैक्सीन का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि रोज की तरह सभी 55 बूथों पर 7500 व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 898 व्यक्तियों को दूसरी डोज का और 2310 व्यक्तियों को पहली डोज का यानि कुल 3208 व्यक्तियों को टीके लगाए गए हैं। इस तरह से लक्ष्य के सापेक्ष 42.77 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 330 वॉयल खर्च हुई हैं।
विज्ञापन

फिलहाल 930 डोज ही बची हैं
शामली। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन की कमी हो गई है। इसके चलते शनिवार को केवल जिला अस्पताल में ही टीके लगाए जाएंगे। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है जिला अस्पताल में ही टीका लगाने के शासन से आदेश प्राप्त हुए हैं। जिले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड वैक्सीन की 52370 डोज मिली है। बृहस्पतिवार शाम को करीब 5870 डोज बची थी। शुक्रवार को हुए टीकाकरण में 330 वॉयल खर्च होने के बाद करीब 570 डोज बची है। इसी तरह कोवैक्सीन की 6160 डोज अब तक उपलब्ध हुई है, जिसमें से 930 डोज बची है। वैक्सीन की डोज कम होने पर शनिवार को केवल जिला अस्पताल में 300 व्यक्तियों को कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मिले है निर्देश:
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शासन के आदेश पर शनिवार को केवल जिला अस्पताल में टीका लगाने के आदेश मिले हैं। रविवार को फिर सभी बूथों पर टीकाकरण होगा। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीन कुछ कम हो गई है। शनिवार शाम तक जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed