{"_id":"5c8165ccbdec221423553088","slug":"41551984076-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता मिलने पर राशन की दुकान निरस्त हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता मिलने पर राशन की दुकान निरस्त हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। आपूर्ति निरीक्षक ने उचित दर की दुकानों पर छापेमारी कर अनियमितताएं मिलने पर एक दुकान को निरस्त कर दिया। साथ ही दो डीलरों की जमा प्रतिभूति को जब्त कर लिया गया है।
राशन वितरण में धांधली की शिकायतों पर एसडीएम के निर्देशन में आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं की दुकानों का छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने ई-पॉश मशीन की राशन वितरण प्रणाली के बारे में जानकारी ली तथा रजिस्टर की जांच की गई। उन्होंने राशन उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गांव भूरा में कौशल्या उचित दर विक्रेता की दुकान पर भारी अनियमितताओं के चलते उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही, उसके द्वारा जमा कराई गई पांच हजार रुपये की प्रतिभूति भी जब्त कर ली गई है। तहसील के गांव गढ़ीदौलत में जुनैद और कादिर की उचित दर की दुकानों पर भी अनियमितताएं मिलने के कारण उनके द्वारा जमा कराई गई 5-5 हजार रुपये की प्रतिभूति को जब्त कर लिया गया है।
तहसील में चुनाव को लेकर मीटिंग आज
कैराना। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को तहसील सभागार में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मीटिंग आयोजित की जाएगी। मीटिंग में चुनाव को शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खाका तैयार किया जाएगा। एसडीएम डॉक्टर अमित पाल शर्मा के अलावा थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी मौजूद रहेंगे।